ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने दूसरा मैच भी जीत कर आगरा लीजेंड्स पर 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
आगरा, 05 फरवरी। ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने लगातार दूसरा मैच जीत कर दो मैच जीत कर तीन मैचों की श्रृंखला में आगरा लीजेंड्स पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
सेंट जोंस कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को खेले गए दूसरे मैच में टॉस एक बार फिर ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स के कप्तान टॉम रोबर्टसन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित तीस ओवर में नौ विकेट खोकर 199 रन बनाये। संजू वर्गीस ने 33, सिसिल रामलाल ने 24, केनी गिरधारी और गिरी ने 20-20 रन का योगदान दिया। आगरा लीजेंड्स के राहुल सिंह ने 3, डॉ. पराग गौतम और नरेन्द्र रमानी 2-2 विकेट लिए। डॉ. राजीव फिलिप और अनमोल असीजा को 1-1 विकेट मिला।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आगरा लीजेंड्स की टीम 30 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी और मैच 17 रन से हार गयी। आगरा लीजेंड्स के राहुल सिंह ने 56, डॉ पराग गौतम ने 34, अनमोल असीजा ने 28 और डॉ. राजीव फिलिप ने 23 बनाये। केनी गिरधारी और रे मेहन ने 2-2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच केनी गिरधारी को और फाइटर ऑफ द मैच राहुल सिंह को चुना गया। अंपायरिंग अतुल सोलंकी और वकार अहमद ने और कमेंट्री नरेन्द्र शर्मा ने की। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच सात फरवरी को अनेक सिंह स्टेडियम कुबेरपुर पर खेला जायेगा।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments