रंग-रेखाओं से दिया गर्भ संस्कार का अमूल्य संदेश, सुमन को मिला प्रथम पुरस्कार
आगरा, 05 फरवरी। गर्भ संस्कार के प्रति जन जागरूकता के लिए गर्भाधान संस्कार प्रकल्प के साथ चित्रलेखा विलेज ऑफ आर्ट सोसायटी द्वारा अंतर महाविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्रताप नगर स्थित गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम पर किया गया। प्रतियोगिता में सुमन (बैकुंठी देवी) को प्रथम, कोमल वोरा (संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय) को द्वितीय और फायका रजीन (बैकुंठी देवी) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
ललित कला संस्थान की पूर्व निदेशक डॉ. चित्रलेखा सिंह के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता की निर्णायकों में डॉ. सुनीता गर्ग और डॉ. सरोज भार्गव थीं। प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज, सैंट जॉन्स, बैकुंठी देवी, बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय, ललित कला संस्थान और डीईआई सहित विभिन्न महाविद्यालयों के 128 प्रतिभागियों ने अपनी रंग-रेखाओं द्वारा गर्भ संस्कार का अमूल्य संदेश दिया। सभी को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की रशिता धमानिया और तान्या शाक्य, ललित कला संस्थान की सीमा, दीपांशी और झुमौना, सेंट जॉन्स कॉलेज के आनंद सिंह और चहक अग्रवाल, आगरा कॉलेज की राखी कुमारी, मंगलायतन की खुशी अग्रवाल और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सृष्टि माहौर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर राज्य ललित कला अकादमी की सदस्य डॉ. आभा गुप्ता, एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह, टीयर्स की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल, महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर और शीला बहल, चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, राजीव जैन, नूतन ज्योति, सचिन गोयल, उषा अग्रवाल, संगीता जैन, पारुल जैन, डॉ. जागृति अग्रवाल, नंदनंदन गर्ग और ओमस्वरूप गर्ग उपस्थित रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments