घर बैठे कमाई का लालच देकर ढाई लाख से अधिक ठगे, शास्त्रीपुरम निवासी महिला फंसी ठगों के चंगुल में

आगरा, 23 जनवरी। शहर में साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामले में थाना सिकंदरा क्षेत्र में  शास्त्रीपुरम, सिकंदरा निवासी नेहा सिंह से ‘घर बैठे कमाई’ का झांसा देकर 2,64,919 रुपये की ठगी की गई। 
पीड़िता के अनुसार, मई 2025 में उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से एक फर्जी कंपनी/ग्रुप से जोड़ा गया। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क देकर मुनाफा दिखाया गया, जिससे भरोसा बनता गया। भरोसा कायम होते ही आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम जमा कराने को कहा। 
खबरों के अनुसार, पिछले साल 14 मई को पीड़िता से 2,64,919 रुपये जमा करवा लिए गए। इसके बाद न तो कोई भुगतान किया गया और न ही वादा पूरा हुआ। उल्टा, आरोपियों ने चार लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त मांग कर दी। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल और थाना सिकंदरा में कई बार शिकायत दी, लेकिन मामला दर्ज होने में लंबा समय लग गया। अब थाना सिकंदरा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन, बैंक खातों, यूपीआई/डिजिटल ट्रांजैक्शन और आईपी लॉग्स की जांच कर रही है। 
___________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments