सांसद राजकुमार चाहर ने किया किसानों-श्रमिकों से सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान

आगरा, 23 जनवरी। विकसित भारत जी राम जी अभियान के अंतर्गत ग्रामीण जनजागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने विधानसभा बाह के ग्राम नगला इमली में कृषक-श्रमिक चौपाल को संबोधित किया। 
इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों एवं श्रमिकों से उन्होंने सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं गंभीरता से सुनीं। चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद चाहर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत–जी राम जी अभियान गांव, किसान और श्रमिक को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक दूरदर्शी अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं—किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभावों को भी साझा किया।
चाहर ने कहा कि किसान और श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके जीवन स्तर में सुधार किए बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम नगला इमली सहित आसपास के गांवों से आए कृषक-श्रमिक बंधुओं में अभियान को लेकर अत्यधिक उत्साह, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि विकसित भारत–जी राम जी अभियान जनभागीदारी के माध्यम से गांव-गांव तक मजबूत पकड़ बना रहा है।
इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, कृष्णपाल सिंह जरार, देवेंद्र रावत, राजेश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र भदौरिया, शिवकुमार शर्मा
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार, एसीपी हरिशंकर शुक्ला, कप्तान सिंह निषाद, सतेंद्र बरुआ, अनिरुद्ध सिंह, रविन्द्र प्रधान, अनुज शर्मा, सोनू सैंथिया मौजूद रहे।
_________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments