बसंत पंचमी पर शहरभर में हुए अनेक आयोजन
बसंती रंग में रंगा दयालबाग, रात्रि में आकर्षक विद्युत सजावट
आगरा, 23 जनवरी। राधास्वाआमी मत के सत्संगियों ने दयालबाग में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व पर विशेष आयोजन किया। पूरी कालोनी और शिक्षण संस्थानों को पीले फूलों से सजाया गया। रात्रि में आकर्षक विद्युत सजावट की गई।
राधास्वामी मत के पाँचवें आचार्य, सर साहब द्वारा 20 जनवरी 1915 को राधास्वामी सत्संग का मुख्यालय, दयालबाग में स्थापित करने हेतु एक शहतूत का पौधा लगा कर दयालबाग की नींव रखी गयी थी। इसके साथ ही नई सत्संग संस्कृति की नींव भी रखी गई। बसंत का दिन सत्संगियों के लिए अत्यधिक महत्व रखता है। राधास्वामी संवत का नव वर्ष बसंत पंचमी दिवस से आरंभ होता है। इस दिन को सभी सत्संगी बहुत हर्षोल्लास से मनाते हैं और हुजूर राधास्वाआमी दयाल का गुणगान करते हैं।
_________________________________________
आगरा, 23 जनवरी। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी को बसंत पंचमी पर्व का महत्व समझाया गया। इसी अवसर पर सुभाष चंद्र बोस जयंती, जिसे पराक्रम दिवस भी कहा जाता है, भी मनाई गई।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव द्वारा विद्या, संगीत व कला की देवी मांँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में ध्रुवि, गीतिका, अंशुमन, कशिश, शमित मखीजा समेत अनेक बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। अर्जरागिनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
_________________________________________
कला साधिका समिति ने गाए भजन
आगरा, 23 जनवरी। संस्कार भारती कला साधिका आयोजन समिति द्वारा बसंत पंचमी पर्व पर भजन संध्या श्री राम मंदिर, भाजपा कार्यालय के पीछे, जयपुर हाउस पर आयोजित की गई। सभी बहनों ने ढोलक, मंजीरा, खड़ताल आदि बजाते हुए कई भजन गाये।
अध्यक्ष अनीता भार्गव, मंत्री संगठन नीता गर्ग, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, बबीता पाठक, रेनू अग्रवाल, सुनीता पाठक, निर्मल अग्रवाल, कुमकुम गर्ग, डा. दीपाली अग्रवाल,अनीता वर्मा, अंजली बंसल, मनप्रीत कौर, मीरा गर्ग, अनीता मित्तल, रेनू सिंघल, सीमा अग्रवाल, निधि तिवारी, अनीता जैन, पूनम शर्मा, सरला सिंघल, अर्चना अग्रवाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, इंजीनियर सुरेश चन्द्र अग्रवाल, राकेश पाठक भी उपस्थित रहे।
_________________________________________
राष्ट्रीय भगवा दल ने किया भंडारा आयोजन
आगरा, 23 जनवरी। निखिल पैराडाइज के सामने शास्त्रीपुरम पर राष्ट्रीय भगवा दल ने बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर भन्डारे का आयोजन किया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया।
कार्यक्रम में अमोल दीक्षित, शशिकांत शर्मा, रवि सोनी, विवेक मिश्रा, वंश शर्मा, विजय बघेल, आयूष अग्निहोत्री, मनोज, विशाल, तरूण जुम्मानी, नवीन शर्मा, दीपक, राजीव, मीडिया प्रभारी परमिंदर व्यास सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
_________________________________________
निराला–नजीर जिंदा रहेंगे तो देश का साहित्यिक विवेक सुरक्षित रहेगा
आगरा, 23 जनवरी। बसंत पर्व पर जनकवि नजीर अकबराबादी, राष्ट्रकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में आयोजित निराला–नजीर कार्यक्रम साझी साहित्यिक विरासत बन गया। ताजगंज स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि अगर निराला और नजीर जिंदा रहेंगे तो देश के साहित्य की आत्मा भी जिंदा रहेगी।
कार्यक्रम में नज्म विधा के अन्वेषक जनकवि नजीर अकबराबादी की जयंती पर उनकी रचनाओं के साथ-साथ राष्ट्रकवि निराला और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी काव्य-संगीत के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रख्यात गायक सुधीर नारायण ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके साथ खुशी सोनी, हर्षित पाठक, देशदीप शर्मा, सुरेश राजपूत, प्रीती कुमारी, अमन शर्मा, राज मैसी, राजू पाण्डेय सहित अन्य कलाकारों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में शैलेश शर्मा (डीआईजी, आगरा परिक्षेत्र) और सैयद अली अब्बास (डीसीपी) की भी उपस्थिति रही।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments