फतेहाबाद-बाह मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मौत
आगरा, 02 जनवरी। फतेहाबाद-बाह मार्ग पर आज शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की जान चली गई। मृत दंपत्ति पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के निवासी थे।
खबरों के अनुसार, कार और बाइक के बीच यह टक्कर सनराइज अस्पताल के समीप हुई। भीषण टक्कर के कारण दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे पोल भी टूट गया। बाइक सवार बलराम सिंह तोमर और रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची थाना फतेहाबाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। मृतक दंपत्ति मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के मैदौरा गांव के निवासी थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments