राजामंडी में एबीवीपी कार्यालय के बाहर नापाक हरकत से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुलिस के प्रति नाराजगी

आगरा, 30 जनवरी। राजामंडी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय के बाहर किसी असामाजिक तत्व द्वारा मांस का टुकड़ा फेंके जाने की सूचना सामने आई। इससे एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने इसे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश करार दिया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यालय के बाहर गोमांस का टुकड़ा फेंका गया था। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। 
सूचना मिलने पर थाना लोहामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के टुकड़े को हटवा दिया। इस पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा और भड़क उठा। उनका कहना था कि बिना जांच और सैंपल सुरक्षित किए सबूत हटाना गलत है। इससे साजिश को दबाने का प्रयास प्रतीत होता है।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना दिया और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सेंट जोंस, राजा मंडी बाजार मार्ग पर जाम लगने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments