आगरा मंडल व्यापार संगठन ने बजट के लिए भेजे सुझाव

आगरा, 30 जनवरी। केंद्र सरकार के आगामी आम बजट के मद्देनजर आगरा मंडल व्यापार संगठन ने केंद्रीय वित्त मंत्री को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भेजे हैं।
इन सुझावों में कहा गया है कि जीएसटी स्लैब घटाए जाने से अनेक व्यापारी जीएसटी खातों में जमा राशि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें बैंक का ब्याज भी देना पड़ रहा है। संगठन ने अनुरोध किया कि वर्ष 2016-17 17, 18, 19 में जो व्यापारी ने विवरण दाखिल किया है उसी को सही मानते हुए फ़ाइनल किया जाए।
संगठन ने कहा कि सीनियर सिटीजंस सेवानिवृत्ति एवं व्यापारी अपनी जमा पूंजी जैसे एफ.डी./ आर.डी आदि से होने वाली आय पर कोई कर न लगाया जाए। यह समस्या लाखों बुजुर्गों की है और इस बुढ़ापे में जबकि उनको रेस्ट की जरूरत है उनको बैंकों में जाकर फॉर्म 15H जमा करना पड़ता है और फिर अधिवक्ता के पास जाकर रिटर्न फाइल करना पड़ता है।
संगठन ने बीमा कंपनियों को बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी स्कीमों को लागू करने के प्रावधान किए जाने की भी मांग की। साथ ही कहा कि कोरोना काल से पहले बुजुर्ग यात्रियों को रेल किराए में छूट दी जाती थी, जो बंद कर दी गई है। बुजुर्ग यात्रियों को पूर्व की भांति किराए में छूट दी जानी चाहिए। इसके अलावा खल (पशु आहार) के माल भाड़े को तेल सरसों के भाड़े के बराबर लिया जाए क्योंकि ऐसा करने से काफी मात्रा में खल सरसों की लोडिंग होने लगेगी तथा रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। पत्र में कहा गया है कि आगरा से गुरुग्राम के लिए काफी संख्या में छात्र-छात्र एवं नौकरी पैशा लोग यात्रा करते हैं और वहां पर जाने के लिए बस के अलावा अन्य कोई साधन नहीं है अतः आगरा से गुरुग्राम के लिए ट्रेन सेवा चालू कराई जाए।
पत्र भेजने वालों के संगठन के चरणजीत थापर, पवन बंसल, गिरीश चंद गोयल, त्रिलोक चंद शर्मा, राजेश गोयल, राजकुमार अग्रवाल, अशोक गोयल, प्रदीप लूथरा, नीतू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सचिन गर्ग आदि शामिल हैं।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments