सुनने की मशीन पाकर धीरज के चेहरे पर झलके खुशी के भाव
आगरा, 18 जनवरी। शास्त्रीपुरम, सिकन्दरा निवासी स्व किशोर का 15 वर्षीय एकलौता बेटा धीरज जन्म से ही सुन व बोल नहीं पाता है। इलाज कर रहे डाक्टर ने धीरज को कान की मशीन का प्रयोग करने की सलाह दी। परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर होने के कारण उक्त मशीन के लिए 70000/₹ जुटाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। हैल्प आगरा के संज्ञान में आने पर दानदाताओं के सहयोग से संस्था ने उक्त मशीन रविवार को उसको प्रदत्त करा दी। वह अब सुन सकेगा।
हेल्प आगरा कार्यालय पर यह मशीन के सहयोगियों की मौजदूगी में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने प्रदान की।मशीन पाकर उसकी मां कंचन मयानी के चेहरे पर भी संस्था के प्रति कृतज्ञता के भाव स्पष्ट झलक रहे थे।
हेल्प आगरा के मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल ने बताया कि करीब 14 साल पहले धीरज के सिर से पिता का साया उठ गया था। मां कंचन मयानी घरो॔ पर खाना बनाने का काम करके अपना परिवार का भरण-पोषण करती है।उसकी एक बेटी भी है। इस मशीन में जैन मिलन सोसाइटी, राज कुमार विजय, सुरेश चंद, आर एस रावत तथा एक अन्य समाजसेवी ने गुप्त सहयोग किया। इस मौके पर जैन मिलन के पदाधिकारी एवं सदस्य, हेल्प आगरा के पूर्व महासचिव किशन अग्रवाल, उपाध्यक्ष विशेष बंसल, मंत्री नितिन अग्रवाल, गोपाल बंसल, राजीव गुप्ता , पीआरओ जगवीर सिंह, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल उपस्थित रहे।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments