प्रो बघेल ने सोरई में लगाई कृषक–श्रमिक ग्राम चौपाल, विकसित भारत जी राम जी योजना की दी जानकारी
आगरा, 25 जनवरी। केंद्रीय राज्य मंत्री और आगरा के सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने रविवार को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोरई में ग्रामीणों को सरकार को विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
प्रो बघेल विकसित भारत एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (विकसित भारत जी राम जी) जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित कृषक–श्रमिक ग्राम चौपाल को संबोधित कर रहे थे। चौपाल के दौरान किसानों, श्रमिकों एवं ग्रामीण परिवारों के लिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुनिश्चित रोजगार, साप्ताहिक भुगतान एवं आजीविका सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
प्रो बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने, गरीब-किसान-श्रमिक के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाने और विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में यह अभियान एक सशक्त पहल है।
कार्यक्रम में डॉ. धर्मपाल सिंह विधायक, एत्मादपुर, श्री राजकुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष, भाजपा, मनमोहन कुशवाह, महानगर मंत्री, नवीन गौतम महानगर मंत्री, श्याम सिंह चौहान विधानसभा संयोजक, राहुल भारद्वाज, देवेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष, करुणानिधि गर्ग समेत अभियान के सभी संयोजक एवं सह-संयोजक, भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments