ब्लू स्टार बरेली ने जीता विनोद खंडकर अंडर 21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी का पहला मुकाबला
झांसी, 25 जनवरी। यहां शुरू हुई पंद्रहवीं सनफ्रान विनोद खंडकर अंडर 21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ब्लू स्टार बरेली, रायसेन ने जीत लिया। बरेली की टीम ने ए.वी. स्पोर्ट्स ग्वालियर की टीम को तीन के मुकाबले चार गोलों से हराया।
बरेली की टीम ने 5 वें मिनट में फील्ड गोलकर एक शून्य की बढ़त ली, परंतु खेल के छठवें मिनट में ही ग्वालियर के यश ने फील्ड गोलकर स्कोर एक-एक बराबर कर दिया, ग्वालियर के आकाश शर्मा ने 11 मिनट में फील्ड गोल कर दो एक की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में रायसेन के कप्तान एकलव्य ने पेनाल्टी कार्नर के द्वारा गोल कर पुनः स्कोर दो-दो की बराबरी पर ला दिया। तीसरे क्वार्टर में रायसेन के कप्तान इकलव ने पेनाल्टी कार्नर के द्वारा गोल कर तीन दो की बढ़त हासिल कर ली। ग्वालियर के खिलाड़ी यश ने चौथे क्वार्टर में फील्ड गोल कर स्कोर तीन-तीन की बराबरी पर ला दिया। इस उतार चढ़ाव भरे मैच में रायसेन ने अंतिम समय में नीरज के फील्ड गोल के बदौलत 4- 3 से जीत दर्ज की।
इससे पूर्व का प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि अमित शुक्ला डीजीएम सनफ्रान ग्रुप, अखिलेश ताम्रकार प्लांट हेड माईसेम सीमेंट हाइडल वर्ग, बीएल सोनी माईसेम सीमेंट, महेंद्र सिंह खालसा सनफ्रन ग्रुप केपी सिंह प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, शांतनु रघुवंशी माईसेम सीमेंट एवं संजय पटवारी अध्यक्ष व्यापार मंडल ने विनोद खंडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रायसेन के एकलव्य को अल्फा हॉकी लखनलाल गुप्ता, नरेश गुप्ता राजू रक्सा एवं केपी सिंह प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी के पी सिंह द्वारा प्रदान किया गया। अंपायरिंग की भूमिका बृजेश यादव, सुनील चौधरी, सुशील महर्षि ,रूपेंद्र कुमार, सुनील गुप्ता, अमित गुप्ता, जावेद खान ने निभाई। टेक्निकल टेबल पर सतीश चंद्र लाला,मनीषा एवं कशिश यादव रही। टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव लखनऊ एवं राजेश बिहारी नागपुर में टेक्निकल व्यवस्था संभाली। अतिथियों का स्वागत अशोक ओझा, सलीमुद्दीन, चंद्र मोहन राय, नरेंद्र गोस्वामी सग्गू , राजेश भंडारिया, सुरेश भगोरिया एवं मुन्नालाल कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं विवेक देव ने किया और आभार आयोजन सचिव पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर ने किया।
प्रतियोगिता में 26 जनवरी को दोपहर 1:30 से पहला मैच एम एस स्पोर्ट्स धौलपुर और ब्लू स्टार रायसेन के बीच और दूसरा मैच 3:00 बजे से एल वी एम हॉकी अकादमी और भीलवाड़ा हॉकी अकादमी के मध्य खेला जाएगा।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments