दयालबाग के बसंत स्पोर्ट्स में दिखा उत्साह, कैटल मार्च पास्ट बना आकर्षण
आगरा, 21 जनवरी। दयालबाग में बसंत उत्सव के उपलक्ष्य में 23 जनवरी तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं I इसी श्रृंखला में बुधवार की दोपहर बसंत स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया, जिसमें दयालबाग के विभिन्न मोहल्लों के निवासियों, बच्चों, युवकों एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दयालबाग के ई-सत्संग केसकेड द्वारा इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे देश-विदेश में बसे सत्संगियों ने भी उत्साह के साथ देखा।
गुरु महाराज के आगमन पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दयालबाग के प्रेसिडेंट गुर स्वरूप सूद ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सबसे पहले 15 से 40 वर्ष तक के युवाओं का मार्चपास्ट हुआ। इसका विशेष आकर्षण कैटल ग्रुप था जिसमें 10 ऊंट, 52 बकरियां, और भोलू भैंसा अपनी गाड़ी के साथ शामिल थे।
इस अवसर पर विभिन्न वर्गों में अनेक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें निम्नलिखित वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया:
1. जेंडर-फ्री सुपर ह्यूमेन चिल्ड्रेन वर्ग
2. सब-जूनियर वर्ग - 9 से 12 वर्ष के लड़के एवं लड़कियां
3. जूनियर वर्ग - 12 से 15 वर्ष के लड़के एवं लड़कियां
4. सीनियर वर्ग - 15 से 18 वर्ष के लड़के एवं लड़कियां
5. अन्य वर्ग - 18 से 22 वर्ष के लड़के एवं लड़कियां
6. मोहल्ला पंच, सरपंच एवं दयालबाग के सुरक्षा गार्ड वर्ग
7. आगरा की तीन सत्संग ब्रांच और दयालबाग के भाई साहबान का रस्साकसी वर्ग
प्रतियोगिताओं का मुख्य आकर्षण जेंडर-फ्री सुपर ह्यूमेन चिल्ड्रेन' के फेस वन और फेस टू के तहत आयोजित एनीमल रेस एवं बॉल बैलेंसिंग रेस रही। इन प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विभिन्न वर्गों में चैंपियन घोषित किए गए विजेता इस प्रकार हैं:
1. सब-जूनियर वर्ग
लड़कों में : स्वेत नगर के अगम
लड़कियों में : कार्यवीर नगर की मानवी
2. जूनियर वर्ग
लड़कों में : कार्यवीर नगर के परम आरत
लड़कियों में : विद्युत नगर की अनन्या गर्ग
3. सीनियर वर्ग
लड़कों में : स्वेत नगर के प्रेम प्रसाद
लड़कियों में : कार्यवीर नगर की कनक
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments