बलिदान दिवस पर शहीद हेमू कालाणी को दी श्रद्धांजलि

आगरा, 21 जनवरी। शहीद हेमू कालाणी के 83 वें बलिदान दिवस पर तहसील के निकट चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिंधी समाज के लोग दोपहर में इस चौक पर एकत्रित हुए और शहीद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सुशील नोतनानी (संस्थापक अध्यक्ष, सिंधी शक्ति संगठन) ने हेमू कालाणी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्पायु में ही उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए, अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। महेश सोनी (संस्थापक अध्यक्ष, राष्ट्रीय सिंधी महासंघ) ने कहा कि हेमू कालाणी का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने हेमू कालाणी जी सहित उन सभी वीरों को नमन किया, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
समाजसेवी सुखदेव गिडवानी ने कहा कि हेमू कालाणी ने अपने दो साथियों के साथ अंग्रेजों की ट्रेन रोकने के उद्देश्य से रेल की पटरी की फिश प्लेट निकाल दी थी। इस दौरान वे अंग्रेजों के हत्थे चढ़ गए, जबकि उनके साथी भागने में सफल रहे। अंग्रेजों द्वारा नाम पूछे जाने और अमानवीय यातनाएं देने के बावजूद उन्होंने अपने साथियों का नाम नहीं बताया। अंततः आज ही के दिन उन्हें फांसी दे दी गई। ऐसे वीर सपूतों का बलिदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। 
कार्यक्रम के उपरांत फल वितरण किया गया। इस अवसर पर मनोहर लाल हंस, हेमंत नोतनानी, अमृत माखीजा, किशोर बुधरानी, आनंद नोतनानी, रोहित आयलानी, राजकुमार नोतनानी, मनोज नोतनानी, मनीष हरजानी, संतोष नोतनानी, राजू सरनानी, रूपचंद चादानी, ईश्वर नोतनानी, जितेंद्र पमनानी, राजेश इसरानी, नितिन सोमानी, पार्षद इंद्रजीत, सतीश मानवानी, दयालदास भल्ला, सन्नी खेमानी, जय किशन नोतनानी, दीपक रामानी, दिलीप खेमानी उपस्थित रहे।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments