रेलवे, ई-कॉमर्स एवं जेम पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई उद्यमियों को
आगरा, 21 जनवरी। एमएसएमई-विकास कार्यालय द्वारा खरीद एवं विपणन सहायता (पी.एम.एस.) योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय वेंडर (विक्रेता) विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन उद्यमियों को रेलवे, ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग एवं जेम पोर्टल से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई तकनीकी विकास केंद्र (पी. पी.डी.सी.), फाउंड्री नगर में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पल्लवी जामवाल ने सुरक्षा क्षेत्र में आवश्यक सामग्रियों एवं जेम के माध्यम से उनकी खरीद पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में गगन गोयल, डीआरएम, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने मेक इन इंडिया के अंतर्गत वंदे भारत ट्रेन में एमएसएमई की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा रेलवे में एमएसएमई के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। आकाश मित्तल, निदेशक, मित्तल कंप्यूटर एजुकेशन इंडस्ट्री ने ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग एवं जेम पोर्टल के माध्यम से विपणन के अवसरों पर मार्गदर्शन किया। विवेक दिवाकर, डिविजनल मटेरियल मैनेजर, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने रेलवे द्वारा एमएसएमई से की जाने वाली खरीद, जेम एवं आईआरईपीएस पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया तथा पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी की जानकारी दी।
कपिल कुमार, सीनियर मैनेजर, एनपीसीआईएल ने प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया तथा एनपीसीआईएल में आवश्यक वस्तुओं की जानकारी साझा की। पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, कार्यालय प्रमुख, एससी/एसटी हब एवं रूपेश बघेल, सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने बैंकिंग संबंधी समस्याओं एवं तकनीकी विषयों पर चर्चा की। सचिन राजपाल, प्रधान निदेशक, पी.पी.डी.सी. ने आत्मनिर्भर भारत में एमएसएमई की भूमिका पर प्रकाश डाला। नरेश कुमार पीपल, गेल गैस इंडिया ने प्रतिभागियों को गेल गैस में प्रोक्योरमेंट के बारे में बताया और साथ ही उन्होंने बताया कि गेल गैस ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10.5 करोड़ की खरीदारी एमएसएमई से की है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अभिषेक सिंह, सहायक निदेशक एवं अवधेश कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, एमएसएमई-विकास द्वारा धन्सवाद ज्ञापन किया गया।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments