फ्रांसीसी पर्यटक दल में शामिल महिला फतेहपुरसीकरी में गिरकर चुटैल
आगरा, 29 जनवरी। फतेहपुर सीकरी स्मारक का भ्रमण करने पहुंचे एक विदेशी पर्यटक दल में शामिल महिला गुलिस्तां रेस्तरां के पास गिर कर चुटैल हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया।
खबरों के अनुसार, फ्रांस के 27 पर्यटकों का एक दल गुरुवार को फतेहपुर सीकरी भ्रमण पर पहुंचा था। यह दल गुलिस्तां गेट के समीप बैटरी चालित गोल्फ कार्ट में बैठने जा रहा था।
इसी दौरान मार्ग में उभरे हुए पत्थर से एक विदेशी पर्यटक महिला का पैर टकरा गया और वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई। महिला की ठोड़ी में चोट लगने से खून निकलने लगा। गोल्फ कार्ट के कर्मचारी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। महिला की पहचान निकोलस एलिजाबेल (71 वर्ष) निवासी फ्रांस के रूप में हुई। उपचार के बाद पर्यटकों का दल आगरा के लिए रवाना हो गया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments