बोदला में गुब्बारे का सिलेंडर फटा, युवक घायल

आगरा, 29 जनवरी। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र अंतर्गत बोदला इलाके में गुरुवार को गुब्बारे का सिलेंडर फट जाने से गुब्बारे बेचने वाला युवक घायल हो गया। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 
खबरों के अनुसार, यह हीलियम गैस का सिलेंडर गुब्बारे बेच रहे युवक की मोपेड पर बंधा था। तेज धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए। 
युवक अपनी मोपेड पर हीलियम गैस सिलेंडर बांधकर गैस के गुब्बारे बेच रहा था। इसी दौरान किसी अन्य वाहन ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मोपेड असंतुलित हो गई और उस पर बंधा सिलेंडर सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर गुब्बारे बेच रहे युवक का पैर बुरी तरह घायल हो गया। धमाके के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और दर्द से तड़पता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की। मौके पर पहुंची थाना जगदीशपुरा पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments