एत्मादपुर क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत, महिलाओं, बच्चों समेत कई घायल

आगरा, 22 जनवरी। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन रोड पर दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। हादसे में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार बरहन से आगरा की ओर जा रहे एक परिवार की थी, जिसमें महिलाएं और बच्चे सवार थे। दूसरी कार तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे दोनों वाहन आमने-सामने ले टकरा गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और गंभीर रूप से घायल महिलाओं को आगरा के लिए रेफर कराया। फिलहाल घायलों के नामों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments