रंगजी हाइट्स की पार्किंग में खड़ी कार में आग
आगरा, 29 जनवरी। आईएसबीटी के सामने स्थित निर्भय नगर के निकट स्थित सोसाइटी ‘रंगजी हाइट्स’ में गुरुवार की रात्रि पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगीं, जिससे वहां रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
खबरों के अनुसार, यह आग सोसाइटी निवासी गौरव कत्याल की कार में लगी। कार पार्किंग में खड़ी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों व इमारत को नुकसान से बचा लिया गया। सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। सोसाइटी प्रबंधन से भी फायर सेफ्टी को लेकर जानकारी ली जा रही है।
असोपा हॉस्पिटल के पास स्थित रंगजी हाइट्स में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी निवास करते हैं।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments