Agra News: खबरें आगरा की...

आगरा के शकील खान एशियन लैकरॉस गेम्स में तकनीकी अधिकारी बने
आगरा, 29 जनवरी। शारदा वर्ल्ड स्कूल के खेल विभाग में कार्यरत शकील खान को एशिया पैसिफिक लैकरॉस यूनियन द्वारा एशियन लैकरॉस गेम्स के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता एक से छह फरवरी तक सऊदी अरब के रियाद में आयोजित की जाएगी।
लैकरॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भारतीय लैकरॉस टीम का दल 31 जनवरी को प्रस्थान करेगा तथा सात फरवरी को स्वदेश लौटेगा।
गौरतलब है कि शकील खान इससे पूर्व भी जापान और उज़्बेकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैकरॉस प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 
शारदा वर्ल्ड स्कूल के हेड सत्यकी बनर्जी, एडवाइज़र गरिमा यादव, लैकरॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी, प्रदेश अध्यक्ष विनोद बंसल ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।
_________________________________________
नारी से नारायणी सम्मेलन से पहले होगा विदुषी संगम
आगरा, 29 जनवरी। नारी से नारायणी सम्मेलन के लिए एक बैठक गुरुवार को गणेश राम नागर बालिका विद्या मन्दिर, बल्केश्वर में हुई। बैठक में बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम को 7 और 8 मार्च को विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। उससे पहले देश के विभिन्न राज्यों में भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। शहर में भी इसका आयोजन विदुषी संगम के नाम से किया जा रहा है।
बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख शरद दीदी ने व्यवस्था, स्थान और अन्य विषय पर चर्चा की। ब्रज प्रांत की संयोजिका जया चतुर्वेदी ने कहा विदुषी संगम महिलाओं में वैचारिक प्रगति का एक और माध्यम बनेगा।
बैठक में बीना शर्मा, पूनम, अमिता गर्ग, दीपिका मित्तल, चारु पटेल, दुर्गेश शर्मा, रति, श्रुति सिंघल, मीनाक्षी ऋषि, पूर्ति चतुर्वेदी, अरुणा गुप्ता, मीना गुप्ता, रीना जैन उपस्थित रहीं।
_________________________________________
डीईआई का ओपन डे 31 को, दिखेंगी उपलब्धियां 
आगरा, 29 जनवरी। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का संस्थापक दिवस 31 जनवरी को मनाया जाएगा। डीईआई की ओर से विभिन्न संकायों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें इस वर्ष के नए कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी डीईआई के कुल सचिव प्रोफेसर संजीव स्वामी ने गुरुवार को पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि डीईआई का फाउंडर्स डे संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ.मुकुंद बिहारी लाल साहब के सम्मान में आयोजित किया जाता है। 
संयोजक प्रोफेसर संगीता सैनी ने बताया कि इस अवसर पर डीईआई की आयुष ओपीडी खास होगी, इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक, कर्मचारियों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। इसमें आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक भी शामिल है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के नए शोध भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें अनेक स्कूलों को भी आमंत्रित किया गया है। सहसंयोजक डॉ एम राधाकृष्णन ने बताया कि ओपन डे शिक्षा, व्यापार, युवाओं की आकांक्षाओं के बीच एक सेतु का काम का काम करेगा। इस अवसर पर डॉक्टर संजय भूषण, डॉ कविता रायजादा, डॉ सलिल, जितेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
_________________________________________
जनसेवा हेतु दान में मिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
आगरा, 29 जनवरी। क्षेत्र बजाजा कमेटी को एक 10 किलोग्राम का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जन सेवा के लिए दान में मिला है। यह कंसंट्रेटर शहर के बाग मुजफ्फर खान निवासी विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा भेंट किया गया है। 
गुरुवार को विद्युत मोक्ष धाम पर उन्होंने सपत्नीक आकर पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन की मौजदूगी में कमेटी को यह प्रदान किया। महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सेवा कमेटी की महत्वपूर्ण सेवा है।जिसके अन्तर्गत मरीज को घर के लिए यह सेवा रिफंडेविल सुरक्षा राशि लेकर 15 दिन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, श्याम भोजवानी, माता प्रसाद अग्रवाल मौजूद रहे।
_________________________________________
हिंदू विराट सम्मेलन एक फरवरी को
आगरा, 29 जनवरी। अंबेडकर सामुदायिक केंद्र छीपीटोला के प्रांगण में एक फरवरी को 'हिंदू विराट सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में आर्यिका विश्रेय श्री जैन दर्शन की विदुषी और स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख हरीश रौतेला भी भागीदारी निभाएंगे।
यह जानकारी हरेंद्र दुबे महानगर संघचालक, संजय मगन, मिली, रौनक, प्रवीन जैन, जयदीप सोनकर पार्षद, सुरेश खन्ना, आयुष जैन, लव, मुरली और संचित खन्ना ने दी।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments