न्यू आगरा थाना परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच हाथापाई

आगरा, 23 जनवरी। थाना न्यू आगरा परिसर में गुरुवार रात अपने एक साथी पर हुए हमले की तहरीर लेकर पहुंचे अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथपाई की नौबत आ गई।
खबरों के अनुसार, थाने के बाहर और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकार्ड हो गई। अधिवक्ता अपने एक साथी पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। 
आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने न तो घायल अधिवक्ता का मेडिकल कराया और न ही समय पर मुकदमा दर्ज किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि विवाद के दौरान एक सिपाही द्वारा एक अधिवक्ता को जबरन पकड़कर हवालात में डालने का प्रयास किया गया।
इसका अधिवक्ताओं ने विरोध किया और अपने साथी को छुड़ा लिया। इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। काफी देर चले हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस ने रात करीब दो बजे अधिवक्ता विष्णु यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments