आगरा की डॉ साधना सिंह को मिलेगा प्रदेश सरकार का पदमश्री योगेंद्र कलाऋषि सम्मान

आगरा, 23 जनवरी। संस्कार भारती से स्थापना के समय से ही जुड़ी शहर को प्रमुख चित्रकार डॉ साधना सिंह को प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा पदमश्री योगेंद्र कला ऋषि सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्दनन्दन गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर लोकभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया जाएगा।
नन्दनन्दन गर्ग के साथ ही संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष राजीव द्विवेदी, महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, प्रो बिंदु अवस्थी, राजीव सिंघल,  प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, राकेश पाठक, अनीता भार्गव, नीता गर्ग, मीना अग्रवाल, बबीता पाठक ने बैकुंठी देवी महाविद्यालय स्थित डॉ साधना सिंह के आवास पर जाकर उनका सम्मान किया और उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments