सरस्वती पूजन, कवि सम्मेलन व साहित्यकारों के सम्मान से सजी सारंग फाउंडेशन की महफिल

आगरा, 23 जनवरी। सारंग फाउंडेशन द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को सिकंदरा- बोदला रोड स्थित एक बैंक्विट हॉल में सरस्वती पूजन, कवि सम्मेलन और साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, समारोह अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि सोम ठाकुर, विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाँकेलाल गौड़, दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल, सारंग फाउंडेशन के संरक्षक शिवराज शर्मा शास्त्री, समाजसेवी सुरेश चंद्र गर्ग, सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम के प्रबंधक नरेंद्र पाठक और सारंग फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समारोह में शायर दीपांशु शम्स को सारंग युवा सम्मान-2026 के साथ-साथ कवयित्री डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा, रामेंद्र शर्मा रवि, संजय गुप्त, राकेश निर्मल, नूतन अग्रवाल, अलका अग्रवाल, सागर गुजराती, दीक्षा रिसाल, हरेंद्र शर्मा, मुकुल, रंजन मिश्र और प्रिया शुक्ला सहित 12 कवि- साहित्यकारों को सारंग सम्मान प्रदान किया। 
संचालन कवि पदम गौतम ने किया। जितेंद्र फौजदार, ब्रजकिशोर, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, पूर्व विधायक महेश गोयल, पार्षद गौरव शर्मा और प्रतिभा जिंदल मौजूद रहीं।
इससे पूर्व कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने माँ शारदे की वंदना कर कवि सम्मेलन का आगाज किया। कवि सचिन दीक्षित ने अपनी पंक्तियों से महफिल में जोश भर दिया।
दीपांशु शम्स, शशांक प्रभाकर, अशोक चौबे, पवन आगरी, पदम गौतम, आर्य राजेश यादव ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अध्यक्षता कर रहे सोम ठाकुर ने अपने गीतों से समारोह को यादगार बना दिया।
______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments