यहां भी हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

महापौर ने भूतपूर्व सैनिकों संग झंडा फहराया
आगरा, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अपने कैंप कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिकों के साथ झंडा फहराया। नंदिनी जीवनदायिनी ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों (भूतपूर्व सैनिकों) ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों का महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने स्वागत किया। इसके उपरांत सभी सैनिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
_________________________________________

संस्कार भारती ने किया भारत माता पूजन 
आगरा, 27 जनवरी। संस्कार भारती द्वारा भारत माता पूजन समारोह सोमवार को श्री राम पार्क, जयपुर हाउस पर आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ प्रशान्त गुप्ता, प्राचार्य एस एन मेडिकल कॉलेज ने कहा कि भारतमाता के पूजन का अभिप्राय भारतीय सांस्कृतिक विशिष्टता का सम्मान करना है। मुख्य वक्ता संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार ने कहा कि हमारे देश में लोकतन्त्र और जनतंत्र की जड़ें सदियों पुरानी हैं। विशिष्ट अतिथि प्रवीण बंसल ने भी विचार व्यक्त किये। निशिराज, विजय लक्ष्मी शर्मा तथा होली लाइट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर बांकेलाल, सुभाष अग्रवाल, प्रेम चंद अग्रवाल, राजीव द्विवेदी, विजय कुमार, राजन चौधरी सुरेन्द्र सक्सेना, डा विनोद माहेश्वरी, नन्द नन्दन गर्ग, डा आभा, डा एकता श्रीवास्तव, बबीता पाठक, नीता गर्ग समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
_________________________________________
ताज प्रेस क्लब में मनाया गया गणतंत्र दिवस
आगरा, 27 जनवरी। घटिया आजम खां स्थित ताज प्रेस क्लब में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सुधीर बैंड ने राष्ट्रगान और 'वंदे मातरम' सहित देशभक्ति की धुनें बिखेरीं। सदस्यों ने भी देशभक्ति के गीत गाए।
अध्यक्ष मनोज मिश्र ने क्लब की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने क्लब की अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी दी गई। 
_________________________________________
अमर शहीदों की याद में 165 ने किया रक्तदान
आगरा, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर "प्रयास फाउंडेशन आगरा" द्वारा "इन्दर एन्क्लेव वैलफेयर सोसाइटी" व लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से बल्केश्वर स्थित कार्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें 165 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में 23 महिलाएं भी शामिल थी।शिविर की शुरुआत से पहले उ.प्र. लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार अग्रवाल, पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, नंदी महाजन, डॉ राधेश्याम, रिंकू गर्ग, नागेन्द्र प्रसाद, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, मोहित अग्रवाल, अंकुर गर्ग, आशीष सिंघल, मनुराज मित्तल, अनूप अग्रवाल, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अर्पण गुप्ता, संदीप वर्मा, आशीष गुप्ता, उमंग गुप्ता, रिशी ठाकुर, शिखर बंसल, प्रदीप माहेश्वरी, मधुबाला अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल ने सहयोग किया।
_________________________________________
गर्भाधान संस्कार भवन पर मनाया गणतंत्र दिवस
आगरा, 27 जनवरी। चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में खतैना रोड, प्रताप नगर स्थित "गर्भाधान संस्कार एवं मैटरनिटी होम" पर 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पेन वितरण किया गया।
इस मौके पर राज कुमार गर्ग, सीमा गर्ग, आशीष गर्ग, सिमरन गर्ग, शुभांशु गर्ग, राधिका गर्ग, रूपाली गर्ग, मीता जैन, मंजू जैन, ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महासचिव मनोज अग्रवाल, रमेश चन्द अग्रवाल, राकेश गर्ग, नरेन्द्र अग्रवाल, राजीव जैन, सचिन गोयल ,अंकुर अग्रवाल, निधि अग्रवाल, डॉ सुधा बंसल, रीमा, विनय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, डा.नरेश पारस व सुमन सुराना आदि मौजूद रहे।
_________________________________________
टीयर्स में भी मना गणतंत्र दिवस
आगरा, 27 जनवरी। शास्त्रीपुरम स्थित मंदबुद्धि शिक्षण संस्थान टीयर्स में 77वें गणतंत्र दिवस पर निदेशिका डॉ रीता अग्रवाल ने झंडारोहण किया। रिहान, रितेश, गौरव, रोहित श्रीवास्तव, हर्ष, अभय, बुशरा ने देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments