ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी: एलवीएम, धौलपुर, नागपुर और सुल्तानपुर ने जीते मुकाबले

झांसी, 27 जनवरी। 15वीं सनफ्रान विनोद खंडकर अंडर 21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में एलवीएम हॉकी अकादमी ने भीलवाड़ा को 5-0 से एवं एम एस अकादमी धौलपुर ने ब्लू स्टार रायसेन को 4-1 से हराया।
27 जनवरी को तीसरे दिन खेले गए पहले मैच में नागपुर हॉकी अकादमी ने नर्सरी हॉकी अकादमी मुरादाबाद को एक तरफा मुकाबले में 6-0 से शिकस्त दी। इस मैच के मुख्य अतिथि अशोक काका राष्ट्रीय मानव विकास संस्था के अध्यक्ष ने नागपुर के अविनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार के रूप में अल्फा हॉकी प्रदान की।
दूसरे मैच में एम एस स्पोर्ट्स धौलपुर एवं हॉकी आगरा के मध्य खेला गया। जिसमें धौलपुर ने 7-2 से जीत दर्ज की। मैच के मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने धौलपुर के संदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया वहीं तीसरे मैच में सुल्तानपुर हॉकी अकादमी ने OTHL नई दिल्ली को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया। मैच के मुख्य अतिथि एडवोकेट रमेश कुमार साहू एवं प्रकाश अग्रवाल वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
अंपायरिंग की भूमिका बृजेश यादव, सुनील चौधरी, सुशील महर्षि ,रूपेंद्र कुमार, सुनील गुप्ता, अमित गुप्ता, जावेद खान ने निभाई। टेक्निकल टेबल पर सतीश चंद्र लाला, विनम्र खण्डकर, मनीषा एवं कशिश यादव रही ।टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव लखनऊ एवं राजेश बिहारी नागपुर में टेक्निकल व्यवस्था संभाली। अतिथियों का स्वागत सुबोध खंडकर, अशोक ओझा, सलीमुद्दीन, चंद्र मोहन राय, नरेंद्र गोस्वामी सग्गू , राजेश भंडारिया, सुरेश भगोरिया एवं मुन्नालाल कुशवाहा ने किया।
आयोजन सचिव अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर ने बताया कि 28 जनवरी को दोपहर 12:00 से नागपुर हॉकी और NCOE मणिपुर के मध्य पहला मैच, दोपहर 1:30 से स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और सुल्तानपुर हॉकी अकादमी के मध्य दूसरा मैच जबकि तीसरा मैच 3:00 बजे से सेल राउरकेला और अश्वनी स्पोर्ट्स अकैडमी कर्नाटक के मध्य खेला जाएगा।
______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments