बेटी को बचाने मां यमुना में कूदी, दोनों ही डूबने लगीं तो युवक ने दिखाया साहस और दोनों को बचा लाया

आगरा, 23 जनवरी। जिले की बाह तहसील में बटेश्वर के घाट पर अजब नजारा देखने को मिला। यहां नदी में डूब रही बच्ची को बचाने के लिए उसकी मां भी यमुना में कूद पड़ी लेकिन मां-बेटी दोनों की ही जान खतरे में पड़ गई। यह देख वहीं नाव पर मौजूद साहसी युवक ने अपनी जान खतरे में डाल कर दोनों को नदी से बाहर निकाल लिया।
यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे घटा। खबरों के मुताबिक, फिरोजाबाद के पिपरौली गांव की सात वर्षीया बालिका कशिश रानी घाट पर यमुना नदी में स्नान कर रही थी। अचानक बालिका डूबने लगी।
कशिश को डूबता देख उसकी मां मंजू उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी। मां-बेटी नदी के गहरे पानी में हिचकोले खाने लगीं। यह देख घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। 
शोर सुनकर नाव पर मौजूद नाविक हरिओम भदौरिया ने नदी में छलांग लगा दी और मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लाया। सूचना पर बटेश्वर चौकी के पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गये, लेकिन तब तक प्रभावित परिवार अपने घर के लिए निकल गया।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments