राउरकेला सेमीफाइनल में, मणिपुर और लखनऊ भी जीते

झांसी, 28 जनवरी। 15वीं सनफ्रांन विनोद खंडकर अंडर 21 इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को मणिपुर, लखनऊ और राउरकेला ने जीत दर्ज की। राउरकेला की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
पहले मैच में NCOE मणिपुर ने नागपुर हॉकी अकादमी को 5-2 से पराजित किया। मैच के मैन ऑफ द मैच मणिपुर के अमन कुमार को जगमोहन बारोनिया ने प्रदान किया। दूसरा मैच हॉकी हॉस्टल लखनऊ और सुल्तानपुर हॉकी के मध्य खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने 8-0 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। लखनऊ के शाहरुख अली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि डॉक्टर जी. एस. अर्गल व डॉक्टर उषा अर्गल एवं अरविंद झा पार्षद ने प्रदान किया।
प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच S.A.I.L. राउरकेला और अश्वनी स्पोर्ट्स अकैडमी कर्नाटक के बीच खेला गया जिसमें राउरकेला की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
मैच के मुख्य अतिथि रविकांत दुबे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं नरोत्तम अग्रवाल महामंत्री बुंदेलखंड सेवा मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 
मैच के अंपायर सुनील चौधरी, बृजेश यादव, अमित गुप्ता, रूपेंद्र कुमार, सुशील महर्षि, जावेद खान, सुनील गुप्ता रहे। टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव एवं राजेश और अंपायर मैनेजर संजय गौतम ने मैचों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं विवेक देव ने किया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं आयोजन सचिव सुबोध खंडकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
__________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments