Agra News: खबरें आगरा की....
संस्कार भारती ने किया डॉ साधना सिंह का सम्मान
आगरा, 28 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डॉ साधना सिंह को पदमश्री योगेंद्र कला ऋषि सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष में संस्कार भारती द्वारा बुधवार को माधव भवन में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित विशिष्ट जनों ने माला, पटका, शॉल पगड़ी आदि पहनाकर डॉ साधना सिंह का सम्मान किया।
कार्यक्रम को बांकेलाल, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर चित्रलेखा सिंह, नंदन ने संबोधित किया। संचालन ओम स्वरूप गर्ग ने किया, स्वागत नन्द नन्दन गर्ग, धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर एकता श्रीवास्तव ने किया।
_______________________________________
चैंबर सदस्यों ने जलकल शिविर में लिया ओटीएस का लाभ
आगरा, 28 जनवरी। जीवनी मंडी स्थित चैम्बर कार्यालय में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में जलकल के एक्सईएन प्रेमचंद आर्य, बिल संग्रहणकर्ता अनिल कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अरून सक्सेना के साथ जलकल समाधान कैम्प का आयोजन किया गया।
चैंबर सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में अपने जलकल के बिलों में संशोधन कराते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लागू ओटीएस योजना का लाभ प्राप्त किया गया तथा मौके पर ही बिल जमा कराये गये। जलकल अधिकारियों द्वारा ही सदस्यों की जलकल संबंधी समस्याओं जैसे बिल संशोधन, नाम परिवर्तन आदि का निस्तारण किया गया। बकाया बिल धनरशि में सरचार्ज माफ होने पर सदस्यों को विशेष राहत प्राप्त हुई।
कैम्प में अशोक गोयल, विकास बसंल, रवि बंसल, अनूप गोयल, अनिल वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, दिनेश चंद सारस्वत, विकास, दीपक त्यागी उपस्थित थे।
_______________________________________
आरबीएस पर लगा बापू बाज़ार
आगरा , 28 जनवरी। बापू बाज़ार नाम से एक वस्त्र मेला आर. बी. एस. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने शिक्षा संकाय के प्रमुख द्वार पर आयोजित किया। प्रत्येक वस्त्र का मूल्य एक रुपया रखा गया। उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य प्रोफ़ेसर विजय श्रीवास्तव जी ने किया। संकायाध्यक्ष प्रो. बसंत बहादुर सिंह, एन. एस. एस. समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. आलोक, डॉ. तरुण कान्त पाठक, डॉ. धनंजय, डॉ. अंबरीश, डॉ. रुचि, एवं डॉ. दिनेश उपस्थित रहे।
_______________________________________
यूजीसी कानून के विरोध में कैंडल मार्च
आगरा, 28 जनवरी। यूजीसी की नीतियों के विरोध में सवर्ण समाज, बुधवार को कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च सायं 5 बजे शहीद स्मारक, संजय प्लेस से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, शिक्षकों, छात्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कैंडल मार्च के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव, अन्याय या मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी।
कैंडल मार्च में कपिल बाजपेई, डॉ. मदन मोहन शर्मा, दिलीप बंसल, डॉ. मुनेश्वर गुप्ता, नितिन जौहरी, नकुल
सारस्वत, विधायक शर्मा, दीपक सारस्वत, विजय यादव, अनिल शर्मा, गोपाल शर्मा, संतोष पांडेय, एडवोकेट अश्वनी शर्मा, विशाल शर्मा, योगेश कुलश्रेष्ठ, मनीष गौतम, राकेश शर्मा, आलोक दीक्षित, त्रिभुवन भारद्वाज, बिट्टू पंडित, रवि गोयल, सागर बंसल, मंजू बाजपेई, तनिष्का बाजपेई, अपेक्षा गोयल, गोरी गोयल, आस्था बंसल, जूली बंसल आदि उपस्थित रहे।
_______________________________________
पालीवाल पार्क में स्थापित होगा 100 फीट ऊंचा ध्वज स्तंभ
आगरा, 28 जनवरी। नगर निगम द्वारा पालीवाल पार्क में 100 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ के निर्माण की योजना बनाई गई है। जिस पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जोंस लाइब्रेरी के पास स्थान चिह्नित कर लिया गया है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को पालीवाल पार्क एवं जोंस लाइब्रेरी में चल रहे पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पालीवाल पार्क 100 फीट ऊंचे फ्लैग पोल की स्थापना से न केवल पार्क की भव्यता बढ़ेगी, बल्कि यह नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। निरीक्षण के समय सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, क्षेत्रीय अवर अभियंता हरी ओम सहित निर्माण विभाग के अधिकारी एवं आर्किटेक्ट भी उपस्थित रहे ।
_______________________________________
गुजरात के बच्चों ने किया विजिट, सांस्कृतिक प्रस्तुति
आगरा, 28 जनवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में किया गया। शुरुआत गुजरात राज्य से आए युवाओं के लिए आयोजित योग एवं ध्यान सत्र के साथ की गई।
समापन समारोह में जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला पंचायती राज अधिकारी मनीष कुमार , जिला युवा अधिकारी आगरा डॉ. श्रवण कुमार सहगल भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान गुजरात के सुरेंद्र नगर, सूरत, राजकोट, अहमदाबाद आदि जिलों से आए 38 युवाओं के डेलिगेशन ने अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को दर्शाते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। सभी प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-उपहार प्रदान किए गए।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments