संजय प्लेस की 11 दुकानों पर सील, नगर निगम की कार्रवाई

आगरा, 28 जनवरी। नगर निगम ने गृहकर वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को संजय प्लेस की 11 दुकानों पर सील लगा दी। सील की गई दुकानों पर 19.50 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। 
खबरों के अनुसार, निगम की टीम संजय प्लेस में 21 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची थी। इन दुकानों पर लगभग 30 लाख रुपये का गृहकर बकाया था। सख्ती से घबराकर दस दुकानदारों द्वारा गृहकर जमा करा दिया गया, लेकिन 11 दुकानों पर निगम की टीम ने सील लगा दी। 
सील की गई दुकानें कपड़ा और जूता मार्केट की हैं। बिल और डिमांड नोटिस पर कोई संज्ञान न लेने पर इन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी टैक्स न जमा कराने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने किया। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा पचास हजार रुपये से अधिक गृहकर बकाया वाले करदाताओं के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निगम की टीम विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाई कर रही है। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments