कल तीन की शाम से एमजी रोड पर सेंट जोन्स चौराहे से कलक्ट्रेट तक सभी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित
आगरा, 02 फरवरी। जिला प्रशासन ने मुस्लिमों के पर्व शब-ए-बारात को लेकर शहर में बुधवार तीन फरवरी की शाम चार बजे से चार फरवरी को जुलूस समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन और नो-एंट्री लागू करने का निर्णय लिया है।
इस अवधि में शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सेंट जोंस चौराहा से कलक्ट्रेट तिराहा, पंचकुइयां से सुभाष पार्क तिराहा और नालबंद से पंचकुइयां चौराहा तक सभी प्रकार के दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इन मार्गों पर केवल पैदल आवाजाही की अनुमति होगी।
शब-ए-बारात के जुलूसों को सुरक्षित रूप से निकलवाने के लिए नेशनल हाईवे-19 पर यातायात बेहद धीमी गति से संचालित किया जाएगा। अबुलउल्ला दरगाह क्षेत्र में जिग-जैग बैरियर लगाकर जरूरत पड़ने पर वाहनों को पूरी तरह रोका जाएगा।
रोहता नहर, मलपुरा नहर, पथौली नहर, रामबाग, वाटर वर्क्स, भगवान टॉकीज, खंदारी, सिकंदरा, बोदला, एत्माद्दौला समेत आगरा के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इस अवधि में पहले से जारी सभी नो-एंट्री पास और परमिट निरस्त रहेंगे और रात 11 बजे खुलने वाली नो-एंट्री भी नहीं खोली जाएगी।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments