हरियाणा में यूपी सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद राजकुमार चाहर

आगरा, 22 जनवरी। फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में यूपी सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को देश के विभिन्न राज्यों में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक राज्य के लिए यूपी सरकार द्वारा अपने प्रतिनिधि नामित किए गए हैं। 
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नई दिल्ली में होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को गुजरात, फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार सत्रह अन्य मंत्रियों, सांसदों, विधान परिषद सदस्यों आदि को भी अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments