बड़ा गालिबपुरा स्थित फोम के गोदाम में आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आगरा, 20 जनवरी। थाना नाई की मंडी क्षेत्र में बड़ा गालिबपुरा की संकरी गली में स्थित एक फोम के गोदाम में मंगलवार की सुबह आग लगने से दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि नेहरा वाली गली में इमरान ने घर के भूतल पर फोम का गोदाम था। परिवार ऊपर की मंजिल पर रह रहा था। मंगलवार सुबह 8:30 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई।
संकरी गली होने के चलते आस पास के मकान में रह रहे लोग भी गली से बाहर निकल आए, लोगों की भीड़ लग गई।
सीएफओ ने कहा कि आसपास काफी संकरा इलाका है। इस कारण बचाव कार्य में दिक्कत हुई। दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई। लेकिन संकरी गली होने की वजह से अंदर नहीं जा पा रही थीं। इस पर दमकल कर्मियों ने सौ मीटर के एक दर्जन पाइप जोड़कर घटनास्थल तक पहुंचाए और आग बुझाना शुरू कर दिया, लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments