दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित होगा 14वां लीडर्स आगरा अवॉर्ड समारोह
आगरा, 20 जनवरी। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा द्वारा इस वर्ष आयोजित किए जाने वाला 14वां लीडर्स आगरा अवॉर्ड समारोह दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित होगा। यह अवॉर्ड समारोह आगामी 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ पार्थ सारथी शर्मा और महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि इस बार दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही जिले के प्रथम रणजी खिलाड़ी स्वर्गीय मनमोहन अस्थाना को भी श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे।
मंगलवार को पूर्व महापौर और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने समारोह के पोस्टर का विमोचन किया, इस मौके पर पार्षद शरद चौहान, भाजपा दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष राहुल जैन, पूर्व पार्षद आशीष पाराशर, सुनील बग्गा, स्वीटी चौहान रोबिन जैन, हरीकांत शर्मा भी उपस्थित थे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments