Agra news: खबरें आगरा की...

झारखंड से बचाए भालू को आगरा भालू संरक्षण केंद्र में पुनर्वासित किया गया
आगरा, 20 जनवरी। झारखंड से बचाए गए भालू को वाइल्ड लाइफ एसओएस के आगरा भालू संरक्षण केंद्र में पुनर्वासित किया गया है। संभवतः मनोरंजन के लिए भालुओं का इस्तेमाल करके पैसे कमाने वाले 'डांसिंग' व्यापार में उसका शोषण किया जा रहा था। भालू की नाज़ुक थूथन में भी छेद था।
यहाँ इस भालू को 'लिज़ी' नाम दिया गया है, जिसको गर्म दलिया और तरबूज और सेब जैसे फल दिए जा रहे हैं, साथ ही जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम और पाचन शक्ति बढ़ाने वाले पूरक आहार भी दिए जा रहे हैं। वाइल्ड लाइफ एसओएस की पशु-चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक, डॉ. इलयाराजा ने बताया कि फिलहाल संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। उसकी डीवॉर्मिंग की दवा शुरू कर दी गई है।
_______________________________________
ताजमहल पर तिरंगा लहराने की मांग, प्रदर्शन 
आगरा, 20 जनवरी। राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए मांग की कि ताजमहल में 26 जनवरी तक देश की आन-बान-शान तिरंगा लगना चाहिए। इस बारे में पुरातत्व विभाग को ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई कि अगर 26 जनवरी तक तिरंगा नहीं लगेगा तो आंदोलन किया जाएगा।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों में जीतू ठाकुर, माला गुप्ता, प्रशांत भारद्वाज, आशा सक्सेना, विनोद झा, पूनम यादव, निधि चंचल, सलोनी पांडे, सविता, लोकेंद्र यादव, पवन पचौरी, बृजेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, अरुण, भारती, अनिल राठौड़ शामिल थे।
_______________________________________
संस्कार भारती ने की नमन काव्य गोष्ठी 
आगरा, 20 जनवरी। संस्कार भारती द्वारा कोषाध्यक्ष पूरन चंद अग्रवाल जयंती के अवसर पर नमन काव्य गोष्ठी मंगलवार को आर्य समाज मन्दिर, जयपुर हाउस पर आयोजित की गई।
काव्य गोष्ठी में डॉ राजेन्द्र मिलन, विजय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अलका शर्मा, राज फौजदार, रचना मिश्रा, नूतन अग्रवाल ज्योति, प्रभुदत्त उपाध्याय, कामेश मिश्रा सनसनी, आचार्य उमाशंकर पाराशर, वीना अब्राहम सिंह, मोहिनी भटनागर, डॉक्टर बृज बिहारी लाल बिरजू, राम अवतार शर्मा, लक्ष्मण सिंह वर्मा, डॉ रेखा गौतम, मीना शर्मा, हरीश अग्रवाल ढपोरशंख समेत अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग एवं प्रभुदत्त उपाध्याय ने, संयोजन संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने किया।
_____________________________________
विद्युत अधिकारियों से मुलाकात कर रखीं समस्याएं 
आगरा, 20 जनवरी। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने सोमवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं टोरेंट के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर टोरेंट के लेटलतीफ रेस्पॉन्स, कनेक्शन देने में अतिरिक्त शर्तें, अनावश्यक ट्रांसफॉर्मर की डिमांड जैसी समस्याएं उठाई। इस दौरान कुछ प्रभावित व्यापारियों को भी प्रस्तुत किया। सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान का आश्वासन मिला।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल में विद्युत प्रकोष्ठ चेयरमैन वी पी सिंह, मुकेश अग्रवाल (संरक्षक), राजेश खुराना (जिलाध्यक्ष), ब्रजेश पंडित (जिला महामंत्री), प्रेम शर्मा, मनोज खंडेलवाल, रूपेश कुमार, वी पी शर्मा मौजूद रहे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments