लखनऊ की दोनों टीमें और झांसी हॉस्टल भी ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी के सेमीफाइनल में

झांसी, 29 जनवरी। 15वीं सनफ्रांन विनोद खंडकर ऑल इंडिया गोल्ड कप टूर्नामेंट में लखनऊ की दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके अलावा मेजबान झांसी हॉस्टल में भी अंतिम चार में जगह बना ली।
स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने एमएस स्पोर्ट्स धौलपुर पर 10-1 गोल स्कोर से धमाकेदार जीत दर्ज की। झांसी हॉस्टल की ओर से अक्षत वर्मा ने 4, संदीप यादव ने 2, अमित पाल, अंकित पटेल, विकास गुप्ता और श्रेयश सिंह ने 1-1 गोल किया। अक्षत वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार माउंट लिट्राजी स्कूल के निदेशक डॉ रोहित पाण्डेय ने प्रदान किया।
दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने NCOE मणिपुर टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लखनऊ की ओर से राघवेंद्र चौहान ने 18वें, 50 वें मिनट में और अश्वनी सिंह ने 40वें मिनट में गोल स्कोर किया। प्लेयर ऑफ द मैच लखनऊ हॉस्टल के राहुल यादव को डॉ एम.सी.अग्रवाल नेत्र विशेषज्ञ ने पुरस्कार प्रदान किया।
साई लखनऊ ने एकतरफा मुकाबले में एल वी एम झांसी को 6-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। साई लखनऊ के खिलाड़ियों की पूरे मैच पर पकड़ रही। उज्ज्वल पाल द्वारा 9वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त बनाए हुए थी।
मध्यांतर के बाद दीपक सिंह ने 2 गोल और तुषार शर्मा, सूरज कुमार व गोविंद यादव ने 1-1 गोल किया। मुख्य अतिथि सीनियर डीसीएम नीरज भटनागर एवं इंजीनियर सत्य प्रकाश गुप्ता मंडी परिषद ने साई लखनऊ के दीपक सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया।
टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव एवं राजेश बिहार और अंपायर मैनेजर संजय गौतम ने मैचों को संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं विवेक देव ने किया एवं सभी का आभार सुबोध खंडकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं आयोजन सचिव ने किया। मैच के अंपायर सुनील चौधरी, बृजेश यादव, अमित गुप्ता, रूपेंद्र कुमार, सुशील महर्षि, जावेद खान, सुनील गुप्ता रहे। टेक्निकल टेबल पर सतीश चंद्र लाल मनीषा और कशिश यादव रही। 
शुक्रवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दोपहर 1.30 बजे से स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ बनाम साई एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच 3 बजे से सेल राउरकेला उड़ीसा बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी के मध्य खेला जाएगा।
__________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments