Agra News: खबरें आगरा की....
बापू के परिनिर्वाण दिवस पर मनाया ‘कुष्ठ निवारण दिवस’
आगरा, 30 जनवरी। कुष्ठ सेवा सदन, पूर्वीगेट, ताजमहल में ‘लैप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसाइटी’ के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ‘कुष्ठ निवारण दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक चौबे थे एवं अध्यक्षता पूरन डावर, चेयरमैन, फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद ने की।
इस अवसर पर पुस्तिका ‘एक सफर तिरस्कार से सत्कार तक भाग-2’ का विमोचन किया गया। सचिव डॉ मधु भारद्वाज ने बताया कि पुस्तिका में कुष्ठ रोग के साथ-साथ अन्य रोगों से सम्बन्धित वरिष्ठ चिकित्सकों के लेखों का समावेश है।सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ एएस सचान ने सोसाइटी की भी जानकारी दी। प्रतिभा तलेगांवकर एवं शुभ्रा तलेगांवकर द्वारा श्रीराम धुन एवं वैष्णव भजन का गायन किया गया। इस अवसर पर छायाचित्र पत्रकार असलम सलीमी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीवी शर्मा, डॉ राजकमल, सुनयन शर्मा, महेश धाकड़, श्रीकृष्ण, डा उमापति दीक्षित ने व्यक्त किए। डॉ राजेन्द्र मिलन, डॉ सुषमा सिंह, प्रभुदत्त उपाध्याय, डॉ यशोयश, विजया तिवारी, उमाशंकर आचार्य आदि ने काव्य-पाठ किया।
_________________________________________
ग़ुम्मट बस्ती तेजनगर ने किया हिंदू सम्मलेन
आगरा, 30 जनवरी। पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन पर ग़ुम्मट बस्ती तेजनगर द्वारा हिंदू सम्मलेन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संत लोकेशानंद ने आशीष वचन कहे। मुख्य व्यक्ता ब्रज प्रांत के बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र, गौरी माहौर और कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित रामखिलाड़ी शर्मा रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ जी एस धर्मेश, निरंजन सिंह राठौर, अभिषेक चौहान, रामेश्वर बघेल, धर्मेन्द्र चौहान, अनूप सिंह अंशू, ललित दक्ष प्रजापति, मनोज बघेल, मयंक दुबे, धर्मेन्द्र शर्मा, आकाश बघेल, तरुण जोशी, रवि चौहान, गुलाब सिंह राठौर, बंटी ठाकुर, मुकेश गोस्वामी और दिलीप सिंह चौहान उपस्थित रहे।
_________________________________________
पुष्पांजलि क्लाउड वैली के मुख्य गेट पर भरा सीवर का पानी
आगरा, 30 जनवरी। नगला कली शमशाबाद रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कॉलोनी पुष्पांजलि क्लाउड वैली कॉलोनी के मुख्य गेट पर दूसरी कॉलोनी की आ रही सीवर लाइन बिल्कुल टूट चुकी है। इस कारण कॉलोनी के मुख्य गेट पर सीवर लाइन का पानी भर रहता है।
कॉलोनी वासियों को इस मार्ग से निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है एवं बच्चों को स्कूल जाते समय पानी में गिरते जिससे कपड़े खराब हो जाते हैं। क्षेत्रीय निवासी सुभाष शर्मा, सुमित सूरी ने जल निगम और आगरा विकास प्राधिकरण समस्या के निराकरण की मांग की है।
_________________________________________
एडीए ने तीन अनधिकृत निर्माणों पर लगाई सील
आगरा, 30 जनवरी। आगरा विकास प्राधिकरण ने शाहगंज वार्ड में सरस्वती नगर, फेस-2, अलबतिया रोड पर अमित कुमार द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के कराये जा रहे अनधिकृत निर्माण पर सील लगा दी।
वहीं आगरा विकास प्राधिकरण के क्षेत्रान्तर्गत
ताजगंज प्रथम वार्ड में भी दो अनधिकृत निर्माणों को सील बंद किया गया। साहिल वधवानी और प्रवीन सिंह द्वारा द्वारा कैला इन्ट्रमेंशन के पास, मौजा इटौरा, वार्ड ताजगंज पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था।
_________________________________________
ऑटो ड्राइवरों को दिया प्रशिक्षण
आगरा, 30 जनवरी। सालजर्स ऑफ सोसाइटी ने शहर के ऑटो ड्राइवरों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रारम्भ शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर किया गया।
सभा में नवीन गुप्ता ने सभी को अपनी मनोवृत्ति एवं अभिव्यक्ति के तरीकों को सुधारने का सुझाव दिया। डॉ. अरविंद जैन (वरिष्ठ फिजिशियन) ने यातायात नियमों से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया। अशोक यादव (एलुमनाई, आईआईटी) ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। प्रवीण कुमार शर्मा (सलाहकार, सड़क सुरक्षा) ने सुरक्षित रहते हुए ऑटो कैसे चलाया जाये और यातायात नियमों के बारे में बताया। अंत में नीरज तिवारी, विजेन्द्र सिंह, मातादीन प्रजापति, गोपाल दास नवानी, नूर मोहम्मद, विनोद कुमार, धीरज बघेल, मोती राम, अनवर एवं रामप्रकाश को सम्मानित किया गया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments