आगरा में पकड़ी गई रेड चीफ ब्रांड के नकली जूतों की फैक्ट्री
आगरा, 23 जनवरी। थाना शाहगंज के आजमपाड़ा रेड चीफ ब्रांड के नकली जूते की फैक्ट्री पकड़ी गई है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने नकली फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री संचालक माैके से फरार हो गया।
खबरों के मुताबिक, रेड चीफ कंपनी की ओर से मनोज सिंह निवासी कानपुर ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। उनका कहना है कि रेड चीफ कंपनी को लंबे समय से गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि मलपुरा क्षेत्र के अजीजपुर धनौली कस्बा में अवैध रूप से नकली जूते तैयार कर बाजार में खपाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को कंपनी प्रतिनिधि मनोज कुमार, राजीव कुमार दीक्षित, कपिल कुमार गिरी, रामनरेश कुशवाहा और विजय कुमार पुलिस टीम के साथ अयूब निवासी मुल्ला होटल वाली गली, आजमपाड़ा, शाहगंज की फैक्ट्री पर पहुंचे।
यहां रेड चीफ ब्रांड के नकली जूते तैयार किए जा रहे थे। फैक्ट्री से रेड चीफ ब्रांड के सोल, अपर, इनर सोल, तैयार जूते, अधबने जूते, लेस, पैकिंग डिब्बे, स्क्रीन प्रिंटिंग फ्रेम आदि सामग्री बरामद की गई। मौके से आरोपी संचालक अयूब फरार हो गया। बरामद माल को पुलिस थाना मलपुरा ले आई। थाना प्रभारी मलपुरा ने कंपनी प्रतिनिधि की तहरीर पर फैक्ट्री संचालक अयूब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments