राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने जनजागरण रैली निकाली
आगरा 24 जनवरी। एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के कैडेट्स ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को जन जागरण रैली का आयोजन किया।
रैली आगरा कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर एमजी रोड होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां कैडेट्स ने उपस्थित लोगों को जागृत करते हुए कहा कि देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली नारी शक्ति को उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्हें उचित अवसर प्रदान किया जाना चाहिए।
इससे पूर्व रैली का शुभारंभ प्राचार्य प्रो सीके गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राचार्य प्रो सीके गौतम ने कहा कि आज बालिकाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी हैं और देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रही हैं।
रैली का नेतृत्व कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एसयूओ मनोज जुरैल, एसयूओ, यूओ यामिनी चाहर, सार्जेंट प्रिया चाहर, हिमांशु, राहुल देशवाल, समायरा , संजना, राखी, ह्रदय, कैडेट प्राशी अग्रवाल, प्रिया, दीक्षा, पूजा शाक्य, सगुण, प्रवीण, अनुष्का, रियान, हर्षित आदि कैडेट्स उपस्स्थित थे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments