उत्तर प्रदेश दिवस पर चंडीगढ़ में समारोह, राज्यपाल ने किया सांसद राजकुमार चाहर को सम्मानित
आगरा, 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश दिवस पर चण्डीगढ़ में शनिवार को हुए समारोह में यूपी सरकार के प्रतिनिधि फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सांसद चाहर ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि राज्यों के बीच आपसी सहयोग, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। सम्मान प्राप्त करने के बाद सांसद चाहर ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रगति को समर्पित है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की विरासत, लोकसंस्कृति और विकास यात्रा को प्रभावी रूप से दर्शाया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। हरियाणा लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि और विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद सांसद चाहर ने कहा कि चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होना एक गौरवपूर्ण अनुभव रहा। राज्यपाल असीम कुमार घोष एवं फर्स्ट लेडी मित्रा घोष की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments