तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा और कार में मारी टक्कर, ऑटो चालक की जान गई
आगरा, 24 जनवरी। थाना खंदौली क्षेत्र में मुड़ी रोड पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा चालक की जान ले ली। भागते डंपर ने एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों को भी चोटें आईं। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
खबरों के अनुसार, मुड़ी रोड पर सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले ऑटो रिक्शा और फिर कार को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक मौसिम की मौत हो गई।
टक्कर से कार भी सड़क से उतर कर खेत में जाकर फंस गई। कार सवार लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कुछ दूरी पर डंपर को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृत ऑटो रिक्शा चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments