Agra News: खबरें आगरा की..

डांस कनेक्ट ने बच्चों की प्रतिभा को दिया मंच
आगरा, 25 जनवरी। सृजन फ्यूजन इवेंट्स के तत्वावधान में डांस कनेक्ट–फ्यूजन डांस एंड कल्चरल शो रविवार को यूथ हॉस्टल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान पर भक्ति उप्पल, द्वितीय स्थान पर मानवी कुशवाहा तथा तृतीय स्थान पर रश्मि कुशवाहा को चयनित किया गया। ड्यूट कैटेगरी में रिद्धिमा और शिवि, मनभावन कैटेगरी में निशांत तथा लिटिल डांसर के रूप में नियति कक्कड़ को चुना गया। सभी चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ, निदेशक मिल्टन पब्लिक स्कूल थे। विशेष अतिथि के रूप में मॉडल व एक्टर निशा तलवानी, एक पहल पाठशाला के निदेशक मनीष राय, तथा खत्री समाज से राजेंद्र खन्ना की उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल में नटरांजलि थिएटर की निदेशक अलका सिंह खिरवार एवं प्रसिद्ध कोरियोग्राफर टोनी फास्टर शामिल रहे। संचालन दीपक सिंह सरीन, निदेशक, सृजन फ्यूजन इवेंट्स ने और आभार राजकुमार उप्पल ने व्यक्त किया।
__________________________________________
बसंत मिलन समारोह में हुआ कवि सम्मेलन 
आगरा, 25 जनवरी। वाजपेयी आश्रम, पश्चिमपुरी चौराहा आगरा पर बसंत मिलन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया जिसमें कवि सम्मेलन का आनंद आगंतुकों ने लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज महेश नौटियाल व सिविल जज शम्स रहमान व देवेश वाजपेयी, भुवन द्विवेदी व सुरेशचंद शर्मा, डॉ उमापति दीक्षित आदि मौजूद रहे। साथ ही काव्यपाठ डॉ रुचि चतुर्वेदी, पदम् गौतम व अशोक चौबे डीजीसी ने किया। आयोजन समिति में दीपक चौबे, आनंद राय, रवि चौबे, अरुणेंद्र तिवारी, आयुषी चौबे आदि रहे।
__________________________________________
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने पर्यटकों का किया स्वागत 
आगरा, 25 जनवरी। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के कैडेट्स ने आगरा किला के मुख्य द्वार पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का माला पहनाकर स्वागत किया। कैडेट्स ने कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल के नेतृत्व में पर्यटकों को भारत की  सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। 
इस अवसर पर राजीव गर्ग, एसयूओ मनोज जुरैल, लवकुश, यूओ यामिनी चाहर, सार्जेंट प्रिया चाहर, हिमांशु, राहुल देशवाल, रोहित कर्दम, समायरा, संजना, राखी, ह्रदय, प्राशी अग्रवाल, प्रिया, दीक्षा, पूजा शाक्य, रेहान, हर्षित, शगुन, प्रवीण, अनुष्का आदि कैडेट्स उपस्स्थित थे।
__________________________________________
शब-ए-बारात पर आतिशबाज़ी से परहेज रखें, यह इबादत की रात होती है - सिराज कुरैशी
आगरा, 25 जनवरी। हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष एवं कबीर पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सिराज कुरैशी ने एक वक्तव्य में कहा है कि शब-ए-बारात की पवित्र रात इबादत की रात होती है। इस रात मुसलमान अपने बुजुर्गों एवं रिश्तेदारों की कब्रों पर क़ब्रिस्तान जाकर फूल चढ़ाते हैं और उनकी मग़फ़िरत के लिए अल्लाह से दुआ करते हैं। पूरी रात मस्जिदों, कब्रिस्तानों और घरों में रौनक और इबादत का नज़ारा दिखाई देता है। लेकिन कुछ नासमझ लोग और नाबालिग बच्चे आतिशबाजी करते हुए नज़र आते हैं, जबकि इस रात आतिशबाजी चलाना गुनाह समझा जाता है। यही वजह है कि उलेमा इस रात आतिशबाज़ी से परहेज करने की सलाह देते हैं। इसलिए अवाम से अपील है कि स्वयं और बच्चों को इस रात आतिशबाज़ी चलाने से पूरी तरह रोकें। 
उन्होंने कहा कि इस रात कुरान पढ़ना, नमाज़ अदा करना और दुआ मांगना सबसे पुण्य कार्य हैं। आतिशबाजी जैसी चीज़ें इस पवित्र माहौल को भंग करती हैं और इबादत के फल को कम कर देती हैं। उलेमा बार-बार यही अपील करते हैं कि इस रात शोर-शराबे से दूर रहें। आतिशबाज़ी के ख़तरे भी कम नहीं हैं। हर साल इस रात पटाखों से दुर्घटनाएँ होती हैं। 
__________________________________________
दयालबाग राइफल क्लब ने मनाया वार्षिकोत्सव
आगरा, 25 जनवरी। दयालबाग राइफल क्लब के वार्षिकोत्सव पर रविवार को 50 मीटर एवं 25 मीटर रेंज की प्रतियोगिताएँ दयालबाग राइफल रेंज पर सम्पन्न हुईं।
विजेता प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं:
प्रियदर्शिनी, डॉ. निहार, आलोक यादव, नामरतन, भारत भूषण, आनंद कुमार।
चैंपियंस श्रेणी:
नंदिता सतसंगी, अचरज दयाल एवं प्रकाश साहनी।
कार्यक्रम का संचालन कर्नल एस. के. सतसंगी एवं कर्नल रवि प्रकाश ने किया।
__________________________________________
सायना नेहवाल ने किया खेलों पर पुस्तक का विमोचन
आगरा, 25 जनवरी। ओलंपिक पदक विजेता और देश की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को यहां ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक ‘गेम ऑन: इंडियाज़ स्पोर्ट्स इन्फ्रा स्टोरी’ का विमोचन किया। यह आयोजन प्रखर बैडमिंटन एकेडमी में संपन्न हुआ। समारोह में डॉ. आरपी सिंह (खेल निदेशक, उत्तर प्रदेश) की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
मुख्य अतिथि सायना नेहवाल ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक खेल जगत से जुड़े उद्यमियों, नीति-निर्माताओं, प्रशासकों और खिलाड़ियों के लिए एक प्रभावी मार्गदर्शिका सिद्ध होगी। डॉ. आर. पी. सिंह ने कहा कि प्रदेश और देश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ऐसी पहलें बेहद जरूरी हैं, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं अपने ही देश में उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में बैडमिंटन एसोसिएशन आगरा के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
__________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments