Agra News: खबरें आगरा की....
दयालबाग बसंतोत्सव में जिम्नास्टिक्स के हैरतअंगेज करतब
आगरा, 22 जनवरी। बसंतोत्सव के अवसर पर गुरुवार की सुबह दयालबाग में नवयुवकों एवं नवयुवतियों ने जिम्नास्टिक्स का सशक्त एवं अनुशासित प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों के हैरतअंगेज करतबों को देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
यह आयोजन शारीरिक कौशल और संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इसमें दयालबाग के सुसज्जित ऊंटों ने भी भाग लिया। “तमन्ना यही है कि “प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गुरु महाराज प्रोफेसर प्रेम सरन सतसंगी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। दयालबाग के ई-सतसंग केसकेड द्वारा पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देश-विदेश के 580 से अधिक केंद्रों पर किया गया।
__________________________________________
गर्भाधान संस्कार विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आगरा, 22 जनवरी। गर्भाधान संस्कार एवं मातृत्व चेतना के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से "चन्द्रभान साबुन वाले सेवा सेवा ट्रस्ट" के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
प्रतिभागियों को “गर्भाधान संस्कार” विषय पर आधारित A3 साइज का एक मौलिक चित्र बनाकर भेजना होगा। चयनित एवं उत्कृष्ट चित्रों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनकी चित्रों को विशेष प्रदर्शनी में प्रदर्शित भी किया जाएगा। प्रथम विजेता को ₹3,100, द्वितीय विजेता को ₹2,100 तथा तृतीय विजेता को ₹1,100 से पुरस्कृत किया जायेगा। पांच सांत्वना पुरस्कार – ₹500 (प्रत्येक) दिया जायेगा। संयोजक कवियित्री नूतन अग्रवाल "ज्योति", राजीव जैन व सचिन बंसल ने बताया कि यह प्रतियोगिता महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसमें स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (PostGraduation) तथा शोधार्थी (Research Scholars) भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी अपना चित्र 29 जनवरी 2026 तक
अपना नाम ,संस्थान का नाम तथा फोन न॔ सहित दो माध्यमों से भेज सकते हैं—
1:अपने-अपने संस्थान में, जहाँ से हमारे सहयोगी चित्र एकत्रित करेंगे। 2.सीधे गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम,डी-2, प्रताप नगर, खतैना रोड, आगरा पर
(सायं 2:00 बजे से 4:00 बजे के मध्य)।
चयनित चित्रों को एक फरवरी को प्रताप नगर स्थित गर्भ संस्कार एवे मैटरनिटी होम पर आयोजित "गर्भाधान संस्कार विषयक प्रदर्शनी" में प्रदर्शित किया जायेगा।
तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। विजेता प्रतिभागी को फोन द्वारा सूचित भी किया जाएगा। अशोक गोयल और नंदकिशोर गोयल ने यह जानकारी दी।
__________________________________________
शाहगंज में अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त
आगरा, 22 जनवरी। सिरोली रोड, बमरौली अहीर, शाहगंज वार्ड पर लगभग दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।
यह कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियन्ता प्रमोद कुमार एवं अवर अभियन्ता विशाल शर्मा के नेतृत्व में सुपरवाइजर सुलेन्द्र सिंह प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ते के सहयोग से की गयी।
इससे पहले ताजगंज वार्ड में भी दो कॉलोनियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस दौरान कॉलोनी में बनाई गई सीसी रोड, बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।
__________________________________________
उद्योग व्यापार मंडल ने दिया संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन
आगरा, 22 जनवरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में निजी फिटनेस सेंटर में कथित धांधली का मुद्दा उठाया गया। कहा गया कि हाल ही में र्मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिलों में तीन-तीन केंद्र खोले जाएं, किंतु वर्तमान में अधिकांश जिलों में केवल एक ही फिटनेस सेंटर संचालित है वहां अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ता है। संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने आश्वासन दिया कि वह समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग गोयल, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, निखिल मतलानी, कोषाध्यक्ष रामकुमार गोयल, प्रदेश युवा संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी, मेघराज दियालानी, अजय तिवारी, नरेश वर्मा, मोनू बघेल, मनीष जैन, संजीव शर्मा, प्रवीण कुमार, मुकेश शर्मा शामिल थे।
__________________________________________
यज्ञ कर मनाया तृतीय राम मंदिर स्थापना दिवस
आगरा, 22 जनवरी। माँ दुर्गा मंदिर नामनेर पर गुरुवार को नामनेर निवासियों ने तृतीय श्री राम मंदिर स्थापना दिवस पर "श्री राम रामाय नमः स्वाहा" मंत्र का जाप करते हुए यज्ञ किया। यज्ञ से पूर्व श्री गणेश, माँ दुर्गा एवं समस्त देवी देवताओं का विधि विधान से पूजन किया।यज्ञ के उपरांत खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर संकल्प सेवा संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि 500 वर्षों से बहुप्रतीक्षित जन जन के आराध्य श्री राम लला का अयोध्या में मंदिर हिंदुओ के गौरव का प्रतीक है। यज्ञ में सतीश शर्मा, लता शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, उदय प्रताप बघेल, संजय शर्मा, ब्रजेश पंडित मौजूद रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments