24 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहरभर में जागरूकता अभियान चलाएगी आईएमए
आगरा, 22 जनवरी। आई एम ए आगरा ने गुरुवार को तोता के ताल स्थित संस्था के भवन पर बसंतोत्सव मनाते हुए 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर समाज को लड़कियों की सुरक्षा, उनके पौष्टिक खान-पान, स्वास्थ्य, पढ़ाई-लिखाई के लिए जिम्मेदारी का एहसास दिलाने का निर्णय लिया। इसके लिए पोस्टर विमोचन भी किया गया।
अध्यक्ष डा पंकज नगायच ने कहा कि कोई भी राष्ट्र तब ही सशक्त हो सकता है जब उस राष्ट्र की बालिकाएं सशक्त, शिक्षित और पोषित हों। संस्था 24 जनवरी को बालिका दिवस पर शहर से यही आह्वान करेगी।
सचिव डा रजनीश मिश्रा ने कहा कि विभिन्न हॉस्पिटल्स, क्लीनिक में पोस्टर, बैनर के माध्यम से जनता के मध्य इस विचार को रखा जाएगा।
कोषाध्यक्ष डा मुकेश भारद्वाज ने बताया कि सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस थीम को प्रचारित किया जाएगा। महिला समिति की अध्यक्ष डॉ स्वाति द्विवेदी ने बताया कि नारी सुरक्षा, गुड टच, बैड टच जैसे विषयों पर समिति प्रत्येक माह दो दो कार्यक्रम करती है। संस्था कुछ स्कूलों को गोद भी लेगी।
कार्यक्रम में डा हरेंद्र गुप्ता, डा ओ पी यादव, डा रवि पचौरी, डा वाई बी अग्रवाल, डा एस के कालरा, डा रेखा रानी, डा मानवेंद्र शर्मा, डा मोहनिया, डा अनंग उपाध्याय, डा सीमा सिंह, डा अर्पिता, डा करन रावत, डा दीप्ति माला, डा आशंक गुप्ता, डा अभिनव, डा एल के गुप्ता मौजूद रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments