नौ महीने पहले हुई थी शादी, सेल्फी लेते में यमुना गिरे युवक का सात दिन बाद मिला शव

आगरा, 20 जनवरी। थाना सदर क्षेत्र के देवरी रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी युवक की यमुना नदी में लाश मिली है। युवक सात दिन पहले सेल्फी लेते समय नदी में गिर गया था, तभी से उसकी तलाश जारी थी। मंगलवार को फिरोजाबाद क्षेत्र में उसका शव नदी में मिला।
खबरों के अनुसार, कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा पुत्र मुन्नालाल विगत 14 जनवरी को यमुना एक्सप्रेस वे पर रहनकलां में मोबाइल फोन से सेल्फी लेते समय यमुना नदी में गिर गया था।  मंगलवार को फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गदलपुरा यमुना घोड़ी घाट पर उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि मृतक राहुल की नौ माह पहले ही शादी हुई थी। राहुल 14 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे अपने पड़ोसी दोस्त के साथ घर से निकला था। रहनकलां यमुना एक्सप्रेस वे पर सेल्फी लेते समय राहुल यमुना नदी में गिर गया था। उसके दोस्त ने यह जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तलाश कराई। पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। आज उसका शव बरामद किया गया। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments