आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग सीज़न 3 का आयोजन 6, 7 एवं 8 फरवरी को
आगरा, 24 जनवरी। आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग (एबीपीएल) सीज़न 3 का आयोजन 6, 7 एवं 8 फरवरी को होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इस प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी, जिनके चयनित खिलाड़ी लीग प्रणाली (पूल श्रृंखला मुकाबलों) के अंतर्गत आपस में मुकाबला करेंगे। सभी टीमों के खिलाड़ियों का चयन 26 दिसंबर को आयोजित एबीपीएल खिलाड़ी नीलामी के माध्यम से किया गया, जिससे यह लीग पूर्णतः पेशेवर, पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप में आयोजित की जा रही है।
एबीपीएल सीज़न 3 में भाग लेने वाली टीमें निम्मलिखित हैं:
होली कोर्ट किंग्स, गायत्री सुपर किंग्स, शेमरॉक थंडरबोल्ट्स, आगरा ताज रिबाउंडर्स, कोर्ट योद्धाज़, अतुल स्पोर्ट्स।
शनिवार को टीम किट वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह यादव एवं संयुक्त सचिव डॉ. रिनेश मित्तल की उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को टीम किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गायत्री सुपर किंग्स टीम ओनरः प्रद्युम्म चतुर्वेदी, कोचः आशीष सिंह, शेमरॉक थंडरबोल्ट्स टीम ओनरः दानिश बजाज, कोचः हरिंदर प्रताप सिंह, होली कोर्ट किंग्स टीम ओनरः श्रेयंक तोमर एवं शिविका तोमर, कोचः अभिषेक, आगरा ताज रिबाउंडर्स टीम ओनरः कन्हैया गोयल, कोचः कुलदीप, अतुल स्पोर्ट्स टीम ओनरः निकुंज मित्तल, कोचः मनीष, कोर्ट योद्धाज़ टीम ओनरः देविका बाहिया एवं हर्षिव बाहिया, कोचः श्यामवीर सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर सचिन दत्त जोशी, दीपक कुमार, अभिनय विज, नमनदीप सिंह, राहुल सक्सेना, विकास, अंशिका, कार्तिक आदि मौजूद रहे।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments