कार चम्बल नहर में गिरी एक युवक की मौत, सगे भाई समेत तीन घायल, सभी ताजगंज के निवासी
आगरा, 25 जनवरी। बाह तहसील के थाना जैतपुर क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार चम्बल नहर में जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
यह हादसा रविवार की तड़के करीब सवा चार बजे कमतरी मोड़ के पास हुआ। हादसे में कार में सवार बसई खुर्द ताजगंज निवासी सचिन (25) की दर्दनाक मौत हो गई और उसके भाई नीरज समेत तीन घायल हो गए।
जैतपुर पुलिस मीडिया को बताया कि कार सवार कचौराघाट की ओर जा रहे थे। कमतरी मोड़ पर अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य चलाया।
पुलिस ने कार सवारों बसई खुर्द के सचिन, नीरज, टीपू, नरेश को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।
टीपू को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। कार में सवार सभी युवक थाना ताजगंज क्षेत्र के बसई खुर्द के निवासी बताए गए हैं।
एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। नहर में गिरी कार को भी बाहर निकलवा लिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments