14 मार्च को अग्रवन में होंगे नेशनल चैम्बर के वार्षिक चुनाव
आगरा, 20 जनवरी। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा के वार्षिक चुनाव 14 मार्च को वाटर वर्क्स चौराहे के निकट स्थित अग्रवन में कराए जाएंगे।एक अध्यक्ष पद, दो उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष पद तथा 14 समूहों में निर्वाचन कराया जाएगा।
यह निर्णय चैंबर की चुनाव समिति की मंगलवार को ही हुई बैठक में लिया गया। बैठक में कहा गया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी को पर्चा दाखिल करते समय शपथ पत्र देना होगा कि वह किसी अन्य संस्था के पद पर नहीं है और न ही किसी राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी है।
दस फरवरी तक सदस्यता शुल्क जमा करने पर ही चुनाव लड़ा जा सकता है। वोटिंग का समय होगा प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता चुनाव समिति के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने की। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल उपस्थित थे।
__________________________________
Post a Comment
0 Comments