गिरीश चंद गोयल आगरा मंडल व्यापार संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

आगरा, 11 दिसम्बर। आगरा मंडल व्यापार संगठन की कार्यकारिणी की विगत शनिवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के पूर्व महामंत्री गिरीश चंद्र गोयल को संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन के कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में मुख्य संरक्षक चरणजीत थापर एवं अध्यक्ष पवन बंसल ने आशा व्यक्त की कि गिरीश गोयल के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त होने से संगठन को गति मिलेगी और संगठन व्यापारियों के हित में प्रयासरत रहेगा।
महामंत्री त्रिलोक शर्मा ने गोयल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। अन्य उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका हर्ष ध्वनि से स्वागत किया।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments