किरावली में स्लीपर बस पलटने से एक की मौत, 45 घायल
आगरा, 06 दिसम्बर। थाना किरावली क्षेत्र में आगरा-जयपुर हाईवे पर शनिवार की शाम स्लीपर निजी बस पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरों के अनुसार, हादसा हाईवे पर नगला भरंगरपुर के पास हुआ। बस गोरखपुर से सूरत जा रही थी। बस में लगभग 72 सवारियां बैठी थीं। रास्ते में बस में कुछ खराबी आ गई। किरावली क्षेत्र में स्थित वर्कशाॅप पर बस सही होने के लिए पहुंची। इस दाैरान कई सवारियां बस से उतर गईं। बस ठीक होने के बाद चालक बस का ट्रायल लेने के लिए निकला।
इस दाैरान कई सवारी बस में बैठी रहीं। ट्रायल के दौरान अचानक बस पलट गई।बस पलटने से चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। हादसे में दुर्गेश नामक युवक की माैत हाे गई। घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन बुलवाई गई। हाईवे पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात सुचारू करा दिया।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments