बाइक और फोन लूटने वाले चार गिरफ्तार, दो के पैरों में पुलिस ने मारी गोली
आगरा, 26 नवम्बर। थाना एकता पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक और मोबाइल फोन लूट की वारदात करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी।
खबरों के अनुसार, थाना एकता क्षेत्र में 19 नवंबर को बाइक और मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को मंगलवार की देर रात गढ़ी देवरी पुलिया के पास घेर लिया।
भागने का प्रयास करते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ में सुन्दर और सूरज नामक बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, एक लूटी हुई बाइक और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments