सिपाही ने कर ली सिपाही के घर में चोरी!

आगरा, 09 नवम्बर। शहर में एक पुलिसकर्मी द्वारा ही दूसरे पुलिसकर्मी के घर में चोरी कर लिए जाने की खबर है। 
यह वारदात थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी के घर में घटी। चोरी करने वाला हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। उसने एटीएम और क्रेडिट कार्ड से कैश उड़ाया और शॉपिंग कर ऐश की। ट्रांस यमुना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरे घटना कबूल की। 
खबरों के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वजीर सिंह, निवासी कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) वर्ष 2001 से 2006 तक टेरिटोरियल आर्मी में था। इसके बाद वर्ष 2007 में वह हरियाणा पुलिस में सिपाही बन गया। लेकिन वर्ष 2018 में हेड कांस्टेबल भर्ती में लेनदेन घोटाले में दोषी पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। इसके बावजूद वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को भ्रमित करता रहा और अब चोरी के अपराध में पकड़ा गया।
वजीर सिंह का आगरा के मुख्य आरक्षी से कोई संबंध नहीं था। यह यह कहकर आता था कि हरियाणा पुलिस का सिपाही हूं और आगरा में दबिश देने आया हूं। आगरा के मुख्य आरक्षी ने इस पर भरोसा कर लिया और विगत छह सितम्बर को अपने घर तक ले गया। वजीर सिंह जब मुख्य आरक्षी के घर पहुंचा, तो वहां उसकी पैंट लटकी मिल गई। इस दौरान मौका पाकर उसने पैंट ने रखे पर्स से एटीएम कार्ड और पिन नंबर लिखा कागज निकाल लिया। इसके बाद एटीएम से 45,000 रुपये निकालकर फरार हो गया। मुख्य आरक्षी कुशलपाल सिंह, थाना ट्रांस यमुना में तैनात हैं।
ट्रांस यमुना पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी ऐसे ही मथुरा और अलीगढ़ में भी जाता रहा है। पुलिस उसकी पूर्व गतिविधियों और अन्य वारदातों की जांच में जुटी है।
_____________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments